आगरालीक्स…28 और 29 जनवरी को प्रस्तावित यूपी टीईटी परीक्षा स्थगित. अभ्यर्थियों को झटका. जल्द नई तारीखों का होगा ऐलान…
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 28 और 29 जनवरी को प्रस्तावित यूपी टीईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आयोग ने कहा कि जल्द ही पीजीटी और टीजीटी भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि टीईटी मई के मध्य में कराई जा सकती है. फिलहाल तो इस आदेश से टीईटी अभ्यर्थियों को झटका लगा है.
मंगलवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा नियंत्रक को इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. बैठक् में निर्णय लिया गया कि आयोग की भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर भी तैयार किया जाए और उसी के अनुसार परीक्षाएं कराया जाना सुनिश्चित की जाएं. शीतकालीन अवकाश के बाद नए साल में आयेाग खुलने पर परीक्षाओं की तारीख घोषित होने की उम्मीद है. आयोग का कहना है कि टीईटी के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन लिया जाएगा, लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है. ऐसे में 28और 29जनवरी को परीक्षा करा पाना संभव नहीं था. ऐसे में टीईटी की नई तारीख घोषित की जाएगी. मईके मध्य में परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है. इसी क्रम में बैठक में परीक्षा नियंत्रक को टीजीटी, पीजीटी भर्ती परीक्षाओं के साथ टीईटी के लिए भी तारीखों पर निर्णय लेने के लिए कहा गया है.