आगरालीक्स ….आगरा में देश विदेश के ईएनटी विशेषज्ञ जुटेंगे, कान, नाक और गले की बढ़ रही समस्या और इसके इलाज पर मंथन करेंगे। लाइव सर्जरी भी की जाएंगी।

बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में ईएनटी विभाग की एचओडी डॉ. रितु गुप्ता ने बताया कि तीन से पांच मार्च तक ईएनटी विशेषज्ञों का राज्यस्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। होटल क्लार्क शिराज में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में 50 ईएनटी सर्जन शामिल होंगे। कान, नाक और गले की बीमारी, इनके इलाज और लेप्रोस्कोपिक विधि से आपरेशन पर व्याख्यान दिए जाएंगे। सम्मेलन में 60 व्याख्यान दिए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। यह एक ब़ड़ी उपलब्धि है। ईएनटी एसोसिएशन आगरा के सचिव डॉ. एलएन गुप्ता, डॉ. गौरव खंडेलवाल, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. सलोनी बघेल आदि मौजूद रहे।
ये होंगे शामिल
सम्मेलन में मलेशिया के डा० प्रेपाजेशन नारायण, टाटा मेमोरियल हॉस्पीटल, मुम्बई के डिप्टी डायरेक्टर डा० पंकज चतुर्वेदी, हरियाणा से डा० माधुरी मेहता, दिल्ली एनसीआर से डा० निशी गुप्ता व डा० ओमबीर सिंह भी इसमें सम्मिलित होंगे।