आगरालीक्स ..यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही कार के कंटेनर से टकराने पर पांच लोगों के जिंदा जलने पर एक ही शिनाख्त, अन्य चार की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस।
मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के लिए जा रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा में आगे चल रहे कंटेनर से कार टकरा गई। टकराने के बाद कार आग का गोला बन गई।
सेंट्रल लॉक ना खुलने से पांच जिंदा जले
यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार कंटेनर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई, आग लगने से कार का सेंट्रल लॉक लग गया।कार सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। कार सवार सभी पांच लोग जिंदा जल चुके थे, इसमें एक बच्चा भी है, सभी के कंकाल रह गए हैं।
बच्चा और एक महिला सहित पांच जिंदा जले
आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा के खंदौली क्षेत्र में कंटेनर से टकराने के बाद कार में आग लगी, कार का का गोला बन गई, आग की लपटें तेज होती गईं और कोई बाहर नहीं निकल सका। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, कार में एक बच्चा, एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई, कार का नबंर स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 32 केवी 6788 बताया जा रहा है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
परिवार को लेकर जा रहा था टैक्सी चालक
हादसे में पांच की मौत हो गई। कार के नंबर से पता चला है कि कार उन्नाव के मिर्जापुर गांव निवासी राजकुमार की थी। राजकुमार का बेटा संदीप कार चलाता है वह लखनऊ में आलमबाग में किराए पर रहता था। वह एक परिवार को लखनऊ से नोएडा के लेकर जा रहा था, कार से एक पहचान पत्र मिला है, उस पर मुरली मनोहर हरचंद गढ़ी कनौरा आलमबाग दर्ज है।