आगरालीक्स…….आगरा की बेटी ने यूपीपीसीएस में किया टाॅप, यही नहीं टाॅप 10 में आगरा की दो बेटियां।

यूपीपीएससी की पीसीएस 2022 मुख्य परीक्षा का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा में 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 1070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।
आगरा की दिव्या सिकरवार ने किया टाॅप
यूपी पीसीएस 2022 के टाॅप टेन डिप्टी कलेक्टर की सूची जारी की गई है। इसमें आगरा की दिव्या सिकरवार ने टाॅप किया है, वह पहले स्थान पर हैं। जबकि आगरा की ही ऐश्वर्या दुबे का नौंवा स्थान है।
टाॅप 10 में आठ बेटिया
यूपीपीएससी 2022 की टाॅप टेन में आठ बेटियां हैं। बेटियों ने इस बार बाजी मारी है, इसमें भी आगरा की दिव्या सिकरवार ने टाॅप किया है और ऐश्वर्या दुबे की नौवीं रैंक आई है।
टाॅप 10
1 दिव्या सिकरवार आगरा
2 प्रतीक्षा पांडेय लखनऊ
3 नम्रता सिंह बुलंदशहर
4 आकांक्षा सिंह उत्तरांचल
5 कुमार गौरव अंबेडकर नगर
6 सल्तनत प्रवीन लखनऊ
7 मोहसिना बानो मध्य प्रदेश
8 प्राजक्ता त्रिपाठी प्रयागराज
9 ऐश्वर्या दुबे आगरा
10 संदीप कुमार तिवारी गोंडा