Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स UPSC toppers in Agra: Utsav 33rd & Vibhav sharma 189 rank
बिगलीक्स

UPSC toppers in Agra: Utsav 33rd & Vibhav sharma 189 rank

157

आगरालीक्स… आगरा में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में उत्सव गौतम की देश भर में 33 वीं रैंक है तो वैभव शर्मा की 189 वीं रैंक आई है। वहीं नेहा बंधु की 954 वीं रैंक आई है। सिविल सर्विसेज 2017 में 1058 अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं, इसमें आईएएस के लिए 180, आईएफएस के लिए 42, आईपीएस 150 सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 565 और ग्रुप बी के लए 121 सहित 1058 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
डीएम के आवास के पीछे रहते थे और सिविल सर्विसेज को लक्ष्य बना लिया
सिविल सर्विसेज 2017 में 33 वीं रैंक प्राप्त करने वाले उत्सव गौतम आगरा में डीएम कंपाउंड के पीछे मोहनपुरा मूल निवासी इमलिया बरहन में रहते हैं, उनके पिता डाॅ राजीव कुमार गौतम का देहांत हो चुका है। उन्हें चैथे प्रयास में सिविल सर्विसेज में सफलता मिली है, उत्सव गौतम बताते हैं कि उनका घर डीएम आवास के पीछे था। वे जब अपने पिता के साथ डीएम आवास के पास से निकलते थे तो उनके पिता उन्हें डीएम बनने के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज को लक्ष्य बना लिया।
आईआईटी के 10 महीने नौकरी कर छोड दी
उत्सव गौतम ने बताया कि उन्होंने एयरफोर्स स्कूल, आगरा से पढाई की, आईआईटी पटना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और उनका कैंपस प्लेसमेंट से मथुरा रिफाइनरी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर चयन हो गया। उत्सव ने 10 महीने नौकरी की, इसके बाद उन्हें डीएम बनने का लक्ष्य याद आ गया और नौकरी छोड दी। 2014 के बाद से वे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे, पहले दो प्रयास में वे मुख्य परीक्षा तक पहुंच गए। तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे और चैथे प्रयास में वे सफल हो गए।
प्रशासन और गरीबी के बीच के गैप को करना है कम
उत्सव गौतम का कहना है कि सरकार की योजनाएं गरीबों के लिए आती हैं लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल पाता है। प्रशासनिक अधिकारियों तक गरीबों की आवाज नहीं पहुंचती है, इसे खत्म करना है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए मां साधना गौतम, बहन खुशबू व शुचि गौतम को श्रेय दिया है।
वैभव की 189 वीं रैंक
वैभव पीसीएस अधिकारी हैं और उनके पिता आरबीए शर्मा आगरा रेल मंडल में असिस्टेंड डिवीजनल इंजीनियर हैं। वैभव मूल रूप से मथुरा के रहने वाले हैं। लेकिन आगरा कैंट स्थित आवास में रह रहे हैं। वैभव शर्मा का पीसीएस में चयन हुआ था और वे एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। सिविल सर्विसेज में उनकी 189 वीं रैंक आई है।
नेहा बंधू ने मारी बाजी
ग्वालियर रोड सदर की रहने वाले नेहा बंधू की 954 वीं रैंक है, नेहा की बडी बहन ज्योत्सना बंधू का 2015 में सिविल सर्विसेज में चयन हुआ था। वे हाथरस में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

error: Content is protected !!