आगरालीक्स… आगरा से गर्मियों की छुटटी में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ट्रेन में रिजर्वेशन फुल हो चुके हैं, मई जून के लिए ट्रेन में वेटिंग की टिकट मिल रही है।
आगरा में स्कूलों की छुटटी मई जून में होती है, यहां से बडी संख्या में लोग वैष्णो देवी, मुंबई, गोवा, हिमाचल प्रदेश,शिमला जाते हैं। यहां जाने के लिए ट्रेनों में अभी से 100 से अधिक वेटिंग मिल रही है।
90 दिन पहले से बुकिंग
रेलवे के नियमों के हिसाब से यात्रा की तिथि से 90 दिन पहले ट्रेन में रिजर्वेशन कराया जा सकता है। इसके हिसाब से मई माह में स्कूल की छुट्टियों के बाद घूमने वालों ने अभी से रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है।
इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग
पंजाब मेल 130 झेलम एक्सप्रेस 150 जीटी एक्सप्रैस 80 केरला एक्सप्रेस 100 मंगला एक्सप्रेस 120 सचखंड एक्सप्रेस 140