उत्तराखंडलीक्स भारी बारिश के चलते चार धाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है, रास्ते में यात्री फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते रविवार को यमुनोत्री हाईवे सहित कई रास्ते बंद हो गए हैं, बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने भारी बारिश को देखते हुए अगले 24 घंटे के लिए चार धाम यात्रा को स्थगित करने के आदेश दिए हैं।