आगरालीक्स…कोविशील्ड और कोवैक्सीन…मतलब पहला डोज जिस वैक्सीन का तो दूसरा भी उसी का होगा. भूलकर भी दूसरा नहीं…शनिवार से शुरू हो रहा वैक्सीनेशन. जानिए कुछ जरूरी और मुख्य बातें.
शनिवार दस बजे से होगा वैक्सीनेशन
आगरा सहित पूरे देश में शनिवार से वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है. देश में दो तरह की वैक्सीन को ही इमरजेंसी में इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है एक है कोविशील्ड तो दूसरी है कोवैक्सीन. लेकिन सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को पहली डोज कोविशील्ड की लगाई जाएगी तो दूसरी डोज भी उसी को कोविशील्ड की ही लगाई जाएगी. भूलकर भी कोवैक्सीन का इस्तेमाल न हो. इसके अलावा सरकार ने और भी कई जानकारियां दी हैं—
- जैसे कि
- वैक्सीन अभी केवल 18 साल से ऊपर तक के व्यक्तियों को ही लगाई जाएगी.
- इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अभी वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी.
- अगर किसी व्यक्ति को अन्य किसी बीमारी की वैक्सीन लगाई जा रही है तो उसे कोविड वैक्सीन और अन्य बीमारी की वैक्सीन में कम से कम 14 दिनों का अंतर रखना ही होगा.
- अस्पताल में भर्ती लोग चाहे किसी भी बीमारी से ग्रसित हों उन्हें बीमारी से रिकवर होने के 4 से 8 हफ्ते बाद ही कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी.
- अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं तो उसे ठीक होने के करीब 4 से 8 सप्ताह बाद वैक्सीन लगाई जा सकेगी.
डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि पहले चरण के लिए आगरा को 26280 कोरोना वैक्सीन मिल गई हैं, सीरम इंस्टीटयूट की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड आई है, इस वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएगी। पहले चरण के लिए पूरी डोज आ चुकी है।
68 में से छह केंद्रों पर ही लगेगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन की 26280 डोज आ गई हैं, पहले छह केंद्रों पर ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, वैक्सीन भी स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगेगी
इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
एसएन मेडिकल कालेज
जिला अस्पताल
लेडी लायल महिला चिकित्सालय
खंदौली
एत्मादपुर
पुष्पांजलि हास्पिटल