आगरालीक्स…मां—बेटे का खूबसूरत रिश्ता जो एक झटके में बिखर जाता है..फिर होता है भावुक मिलन. आस्कर की रेस में शामिल हुई 33 मिनट की शॉर्ट फिल्म नटखट.
विद्या बालन का शानदार अभिनय
बॉलीवुड की शानदार अदाकार विद्या बालन अभिनीत शॉर्ट फिल्म नटखट आस्कर 2021 की शॉर्ट मूवी कैटेगरी की रेस में शामिल हो गई है. फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रॉनी स्क्रूवाला वीडियो प्रोडक्शन ने इसकी जानकारी अपने आफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है. कंपनी ने लिखा है कि बदलाव अपने घर से ही शुरू होता है और नटखट इसी मैसेज के साथ दुनिया के हर कोने तक अपनी पहुंच बनाने के लिए ही बनाई गई है. वहीं अदाकारा और फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या बालन ने कहा है कि यह एक ऐसा खुशी का अवसर आया है जिसने पूरे साल लोगों को परेशान किया. हमारी फिल्म का आस्कर की रेस में शामिल होना बहुत अच्छा लगा.
क्या हैं स्टोरी
फिल्म की कहानी एक मां और उसके स्कूल जाने वाले उसके बेटे पर बनी है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह घर के अंदर मर्दों की ही चलती है और महिलाओं को गलत नजरों से देखा जाता है. मां को तब अफसोस होता है जब उसक स्कूल जाने वाला बेटा भी महिलाओं को गलत नजरों और अपमानजनक भावना से देखता है. मां और बेटे के खूबसूरत रिश्ते और फिर उसके बिखर जाने के बाद भावुक मिलन पर बनी है ये फिल्म.