आगरालीक्स…(7 December 2021 Agra News) आगरा में एकजुट हो रहा वैश्य समाज. कहा—सबसे ज्यादा टैक्स दें हम, प्रदेश की 106 सीटों पर हमारा प्रभाव और हमारे समाज की सिर्फ 20 टिकट..अब मांगेंगे अधिकार
12 दिसम्बर को होगा विशाल वैश्य महाकुम्भ का आयोजन
वैश्य समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो। सबसे अधिक टैक्स देने व सामाजिक कार्य करने वाला वैश्य समाज राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा छला गया है। इस आह्वान के साथ अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने 12 दिसम्बर को एमडी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित होने जा रहे विशाल वैश्य महाकुम्भ के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। 12 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के नेतृत्व में 40 दिवसीय वैश्य राजनीतिक अधिकार रथयात्रा विभिन्न शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ताजनगरी पहुंचेगी, जिसका भव्य स्वागत किया जाएगा। रथयात्रा प्रदेश की वैश्य बहुल 106 विधानसभाओं में भ्रमण करेगी।
विशाल वैश्य महाकुम्भ का हिस्सा बनने को किया आमंत्रित
यह जानकारी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने भगवान सिनेमा चौराहा स्थित होटल आशादीप में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि विशाल वैश्य महाकुम्भ में हजारों लोग एकत्र होंगे। महाकुम्भ में वैश्य समाज को राजनीतिक चेतना का स्मरण कराना व राजनैतिक अधिकार दिलाना होगा।

प्रदेश में सिर्फ 20 विधायक
उप्र में 403 विधासभा क्षेत्र में 106 वैश्य बाहुल्य हैं। जिस पर 50 हजार से दो लाख तक प्रत्येक सीट पर वैश्य समाज का वोट है। लेकिन दुर्भाग्य से प्रदेश में मात्र 20 वैश्य विधायक हैं। वैश्य समाज की आवाज उठाने और राजनैतिक दलों पर दबाव बनाने के लिए ही रथयात्रा निकाली जा रही है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से कामता प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, डॉ. अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव वार्णेय, प्रवीन कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नीरज रतनप्रिया, शिवराम सिंघल, कुलवन्त अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सुमन गोयल, शालिनी गुप्ता, आशा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि उपस्थित थे।