आगरालीक्स…. आगरा में दीपावली की शॉपिंग में लोग जुटे हुए हैं, आनलाइन मार्केट भी उछाल पर है, इस दीपावली करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। वीकएंड पर खरीदारी के लिए बाजार तैयार हो रहे हैं।
बाजारों में भीड़
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ है, ज्वैलरी शोरूम से लेकर कपड़ों के शोरूम देर रात तक खुल रहे हैं। दीपावली के नजदीक आते ही बाजारों में चलह कदमी बढ़ गई है। ग्राहकों के लिए बाजार में तमाम तरह के आफर हैं। आटोमोबाइल इंडस्ट्री से लेकर ज्वैलरी बाजार में छूट दी जा रही है।

आनलाइन मार्केट में उछाल
इसके साथ ही आनलाइन बाजार में भी उछाल देखने को मिल रहा है। कपड़ों से लेकर जूते ई कॉमर्स प्लेटफार्म से लोग खरीद रहे हैं। आनलाइन मार्केट में उछाल आ रहा है, 200 करोड़ से अधिक की आनलाइन बिक्री की संभावना है।