आगरालीक्स…(29 October 2021 Agra News)आ गरा का कैस्पर्स होम अपने पुराने स्थान पर हुआ शिफ्ट. जुलाई माह में बारिश के पानी से बर्बाद हो चुके कैस्पर्स होम के लिए अब मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं
जुलाई में बारिश से बर्बाद हो गया था कैस्पर्स होम
जुलाई माह में बारिश के पानी से बर्बाद हो चुके कैस्पर्स होम के लिए अब मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। जहां आज लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा यशकीर्ति द्वारा सर्विस मीट में स्ट्रीट डॉग के लिए आवश्यक दवाएं व खाने की सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसमें दलिया, चावल, कम्बल, दवाएं, हीटर, मिल्क पाउडर आदि प्रदान किए गए।
देसी श्वानों को पालने के लिए किया प्रेरित
लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा यश कीर्ति की अध्यक्ष रोमा सिंह, सचिव प्रतिमा राना ने आमजन को देसी श्वानों को पालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लाखों की कीमत देकर विदेश नस्ल के श्वान पालने से बेहतर है कि हम बेसहारा सड़कों पर रहने वाले देसी श्वानों की देखभाल करें। इस नेक कार्य में अन्य संस्थाओं को भी सहयोग के लिए अपील की।
72 स्ट्रीट डॉग्स है
कैस्पर्स होम की चेयरपर्सन विनीता अरोरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा कान्हा उपवन गौशाला के पास दी गईं जगह में पानी भरने से पूरा शैल्टर होम बर्बाद हो गया था। जिसे अब पुराने स्थान हाथरस रोड मौजा पोइया पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिसमें लगभग 72 स्ट्रीट डॉग हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्लब की कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल, सीमा महाजन, सरोज गालव, ज्योति, सपना दास, अंजनी, हिना, सीमा महाजन आदि उपस्थित थीं।