आगरालीक्स…Agra News 29th October..आगरा में 800 मीटर की रोड दो करोड़ में बनेगी, इससे दयालबाग और बल्केश्वर के बीच रोड बन जाएगा, एक बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा।
आगरा में दयालबाग से बल्केश्वर को जोड़ने के लिए डीईआई हॉस्टल के बगल से रोड़ है, यह रोड एसएस कान्वेंट स्कूल यूनिट टू के आगे नहीं बना है। एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 800 मीटर के रोड को बनाने के निर्देश दिए हैं। 800 मीटर का रोड़ बनने से दयालाबाग से लोग बल्केश्वर की तरफ जा सकेंगे।

कई कॉलोनियों के लोगों को मिलेगा फायदा
800 मीटर का रोड बनने से कई कॉलोनियों के लोगों को फायदा मिलेगा, अभी तक लोगों को कमला नगर होते हुए बल्केश्वर जाना पड़ता था। दयालबाग से बल्केश्वर के बीच का रोड खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही थी लेकिन 800 मीटर का रोड बनने से लोगों को परेशानी नहीं होगी।