आगरालीक्स…आगरा के गोपालदास पेठे वालों ने बनाया 101 किलो का मोदक. वरद वल्लभा गणपति मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच बना आकर्षण का केंद्र. वीडियो में देखें इसकी खासियत…
मोदक की खास पेशकश
यूं तो गणेशोत्सव पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से मनाया जा रहा है और हर कोई गणपति बप्पा के आगमन पर उत्साहित है, साथ ही उनको रिझाने के लिए उनके प्रिय भोग मोदक को विशेष रूप से अपने घर ला रहा है. इसी विशेष पर्व को ध्यान में रखते हुए गोपालदास लाए है—मोदक ही मोदक. जो कि बहुत सारे फ्लेवर्स मुख्यत काजू, बादाम, अंजीर,पिस्ता, कोकोनट, फ्रूट, मोतीचूर, एवं केसर में मौजूद है.
101 किलो का मोदक बना आकर्षक
इसी के साथ ही गोपालदास पेठे वालों ने इस वर्ष 101 किलो का आकर्षक मोदक बनाया है जो की विशेष रूप से काजू बादाम पिस्ता से मिलकर बना है, साथ ही इसमें नाना प्रकार के रत्न एवं आकर्षक बिंदु लगाए गए है।। जिसकी अद्भुत छटा बिखर रही है, और यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।। और यह छलेसर स्थित वरद वल्लभा गणपति मंदिर में वहां के प्रतिनिधत्व में रखा गया है।। जिसके दर्शन गणेश चतुर्दशी तक होंगे तत्पश्चात इसका प्रसाद रूप में वहां इसका वितरण किया जाएगा।