आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) आगरा में निकली अटल युवा संकल्प यात्रा. चारों विधानसभाओं में निकली बाइक रैली. गूंजे भारत माता के जयकारे.
हाथों में लहराता तिरंगा और भाजपा का झंडा। मुख पर भारत माता के जयकारे और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारे। आज भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आगरा महानगर के हर विधानसभा क्षेत्र भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक शर्मा (शैलू पं.) के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों संग अटल युवा संकल्प यात्र का आयोजन कर स्व. अल जी को अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में अटल युवा संकल्प यात्रा (बाईक रैली) का शुभारम्भ आवास विकास स्थित सेन्ट्रल पार्क पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास से किया गया। सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व शैलू पंडित ने उपाध्याय जी व अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कमला नगर में हुआ समापन
भानू महाजन ने बाईक रैली का शुभारम्भ झंडा दिखाकर किया। बताया कि सभी बूथों पर गोष्ठी आयोजित कर स्व. अटल जी को श्रद्धांजलि दी गई। पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमने के बाद रैली का समापन कमला नगर श्रीराम चौक पर हुआ। इस अवसर पर शैलू पंडित ने कहा कि जोश और उत्साह युवाओं में है जो प्रत्येक ईवीएम में कमल को खिलाएंगा। सरकार को उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे युवा। 29 दिसम्बर को युवा सम्मेलन जीआईसी ग्राउंड पंचकुईयां पर आयोजित किया जा रहा है, यह यात्रा उसका आमंत्रण भी शहरवासियों तक पहुंचा रही है। लक्ष्य आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 बाईक का था, लेकिन 300 से अधिक युवाओं का शामिल होना उनका उत्साह और समर्थन दिखाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक अक्षित जैन, मनीष गौतम, डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, मनोज गर्ग, मनोज राजौरा, दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष मनोज बघेल, श्रीकान्त शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, गोविन्द कुशवाह आदि उपस्थित थे।
यहां से प्रारम्भ हुईं अटल युवा संकल्प यात्रा
1-उत्तर विधानसभा की विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व व अक्षित जैन व मनीष गौतम के संयोजन में आवास विकास सेन्ट्रल पार्क से कमला नगर श्रीराम चौक तक।
2-राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश के नेतृत्व व लोकेश पलिया व गोगा मोर्या के संयोजन में छावनी विधानसभा की अर्जुन नगर से पुरानी मंडी तक।
3-विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व व अनुग्रह अवस्था व जितेन्द्र धाकड़ के संयोजन में दक्षिण विधानसभा की कोठी मीना बाजार मैदान से शहीद स्मारक तक।
4-विधायक रामप्रताप चौहान के नेतृत्व व रोहित चौहान व जेपी त्यागी के संयोजन में एत्माद्पुर विधानसभा की रामबाग चौराहे से कटरा वजीर खा थाना एत्माद्दौला तक।