आगरालीक्स…(25 December 2021 Agra News) आगरा में क्रिसमस पर ताजमहल देखने वालों ने तोड़ दिया पूरे साल का रिकॉर्ड. आज क्रिसमस पर इतने लोगों ने देखा ताजमहल और अगारा फोर्ट…
लोगों की लंबी—लंबी लाइन लगी
आगरा में क्रिसमस पर ताजमहल देखने वालों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. शनिवार को वीकेंड पर ताजमहल देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ भी ऐसी कि इस साल का रिकॉर्ड भी टूट गया. कई लोग तो ऐसे रहे जो कि ताजमहल देखे बिना ही वापस हो गए. टिकट के लिए लंबी लंबी लाइन लगी रही. हालात ये रही कि सुरक्षाकर्मियों के भी पसीने छूट गए. हालांकि पर्यटकों की इस भीड़ से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कुराहट आई है. बता दें कि कोरोना काल में कई समय तक ताजमहल बंद रहा है जिसके कारण पर्यटन उद्योग चरमराया हुआ था लेकिन अब ताजमहल पर पहले जैसी रौनक फिर से दिखाई देने लगी है.

37 हजार से अधिक लोगों ने देखा ताज
शनिवार को क्रिसमस की छुट्टी होने पर रिकॉर्ड 33757 लोगों ने ताजमहल का दीदार किया. इनमें 29573 लोगों ने आनलाइन टिकट के द्वारा ताजमहल देखा तो वहीं 4184 लोगों ने ताजमहल पहुंचकर टिकट लिया और फिर ताजमहल का दीदार किया. वहीं इसके अलावा करीब आठ हजार लोगों ने आगरा फोर्ट का दीदार किया. 1582 सैलानी फतेहपुरसीकरी देखने पहुंचे.
