आगरालीक्स… आगरा में दिनदहाडे बैंक में घुसे बदमाश, बैंक मैनेजर की कनपटी पर तमंचा लगाकर कैश लूट कर ले गए, बदमाश अपने साथ सीसीटीवी और उसकी डीवीआर भी ले गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के आंवलखेडा में जलेसर रोड पर मार्केट में आर्यावत बैंक है, यहां बुधवार दोपहर को आधा दर्जन बदमाश आपस में लडते हुए अंदर घुस आए, सहायक बैंक प्रबंधक ने उन्हें रोका, अपने सुरक्षा कर्मी से बाहर निकालने के लिए कहा। बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया, बैंक कर्मचारियों से हाथ उपर करने के लिए कहा। एक बदमाश बैंक प्रबंधक आरबी माहेश्वरी की कैबिन में घुस गए, उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
कर्मचारियों लगाई पिटाई, तीन लाख कैश लूटा
बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों की पिटाई लगाई, बैंक में रखा तीन लाख का कैश लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी और उसकी डीवीआर भी निकाल दी, बैंक से फरार हो गए।