आगरालीक्स ..आगरा के मरियम टॉम में नशे की हालत में छात्रा मिली है, उसके साथ रेप की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी है। छात्रा को गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली 26 साल की छात्रा अपनी सहेलियों के साथ मरियम टॉम में गई थी। छात्रा के साथ गईं सहेलियां उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंची, छात्रा नशे की हालत में बताई जा रही है, उसके साथ रेप की आशंका भी है। छात्रा को निजी अस्पताल से एसएन रेफर कर दिया, एसएन में छात्रा को भर्ती किया गया है।
एसएन पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी मरीज ने पुलिस को छात्रा के साथ रेप होने की सूचना दी, इसके बाद पुलिस पहुुंच गई है, मामले की छानबीन की जा रही है।