आगरालीक्स… आगरा के कीठम पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों के कलरव से दिलो दिमाग को सुकून मिल रहा है, यहां पेलिकन, हेडेड गूज, फ्लेमिंगों हों या नार्दन पिनटेल, कॉमन सैंडपाइपर, कारमोरेंट सहित प्रवासी पक्षी कीठम झील के छोटे-छोटे टापुओं के किनारे अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड वेटलैंड (आर्द्रभूमि) दिवस पर पहली बार सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट बर्ड फेस्टिवल में दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट तथा इंटर कालेज के बच्चों को पेलिकन समेत अन्य पक्षियों को दिखाकर इनके बारे में समझाया गया।