आगरालीक्स …आगरा उत्तर विधानसभा में वोट डालने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में साधना पर चुटकी ली, कहा कि मैंने तीन साल एक्टिंग सीखने के लिए बर्बाद किए। जिस स्कूल में ये पढे मैं पढ लिया होता को एक्टिंग सीख जाता।
आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में दयालबाग के बूथ पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मतदान किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में साधना करने के सवाल पर कहा कि मेरा ख्याल है मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, मैं तो ट्रेंड एक्टर हूं, मुझे इस बात का एहसास हुआ है कि मैंने तीन साल एक्टिंग सीखने में बर्बाद किए। जिस स्कूल में वे पढे हैं मैं पढ लेता तो एक्टिंग सीखने की जरूरत नहीं होती।
उन्होंने कहा कि आने वाली राजनीति झूठ और पाखंड फैलाने वालों का सफाया करेगी, भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। 23 मई की सुबह 6 बजे भाजपा की सरकार होगी। शाम 6 बजे भाजपा की सरकार नहीं होगी।
आगरा में तीन बजे तक 30 फीसद मतदान
आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुई आगरा उत्तर सीट के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। रविवार को छुटटी के दिन सुबह कम भीड निकली, पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय भीड रही, 12 बजे के बाद मतदान फीसद बढने लगा। दोपहर एक बजे के बाद पॉश कालोनियों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड दिखाई दे रही है। दोपहर तीन बजे तक 30 फीसद मतदान हुआ है। आगरा की उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास, जगदीशपुरा, जीवनी मंडी, विजय नगर कॉलोनी, बेलनगंज क्षेत्र के चार लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
पहले दो घंटे में धीमी शुरूआत
पहले दो घंटे में आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में 9 .2 फीसद मतदान हुआ है। मतदान फीसद पर भी चुनावी रुझान निर्भर करेगा।
सुबह 9 बजे तक 9 .2 फीसद मतदान
सुबह 11 बजे तक 19.5 फीसद मतदान
दोपहर के बजे तक 23.7 फीसद मतदान
दोपहर तीन बजे तक 30 फीसद मतदान
ये हैं प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दलीय