आगरालीक्स…आगरा में भाईदूज पर गोलगप्पे, चाट—पकौड़ी की दुकानों व ढकेलों पर भीड़. सदर और दयालबाग में भीड़..देखें वीडियो
दीपोत्सव पर मिठाई और पकवान खाकर ऊब चुके आगराइट्स आज भाईदूज की शाम को चाट पकौड़ी और गोलगप्पे खाने के लिए निकले. आलम ये रहा कि दयालबाग, भगवान टाकीज, सदर, कमला नगर, करकुंज आदि इलाकों में जबर्दस्त लोगों की भीड़ चाट पकौड़ी की दुकानों व स्टॉलों पर लगी रही.
मोमोज, फ्राइड फिंगर्स, चाउमीन खाने के दीवाने
भाईदूज पर मोमोज, फ्राइड फिंगर्स, चाउमीन, रोल्स खाने के लिए भी लोगों की जबर्दस्त भीड़ देखी गई.