आगरालीक्स.. गुड न्यूज मूवी की सफलता पर प्रोडयूजर, डायरेक्टर और एक्टर करण जोहर आगरा पहुंचे, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की, अब वे भारत में रॉ को स्थापित करने वाले रामेश्वर नाथ काव पर मूवी बनाने जा रहे हैं, इसके लिए उन्होंने टवीट किया है
गुड न्यूज मूवी के प्रोडयूजर करन जोहर गुरुवार दोपहर में फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। यहां पीरज़ादा सैफ़ मियां चिश्ती ने करन जोहर की चादर और गुल पोशी कराई। दुआ की, करन जोहर कुछ देर तक दरगाह में रहे, इसके बाद चले गए।
नई मूवी के लिए किया टवीट
करन जोहर ने रॉ को स्थापित करने वाले रामेश्वर नाथ काव पर मूवी बनाने जा रहे हैं, इसके लिए उन्होंने टवीट किया है।