आगरालीक्स.. आगरा में दीपिका पादुकोण की मूवी छपाक के विरोध को देखते हुए अलर्ट किया गया है। हिंदूवादी संगठन मूवी का विरोध कर रहे हैं, इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
फिल्म छपाक में जिस एसिड अटैक पीड़िता की ज़िंदगी पर आधारित है, उस पर समुदाय विशेष के युवक ने तेज़ाब फेंका था।फ़िल्म में आरोपित को बहुसंख्यक समुदाय का दिखाया गया है। हिंदूवादी संगठनों इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ संगठनों ने शुक्रवार को इस फ़िल्म के रिलीज़ होने पर विरोध का एलान किया है।
आगरा से #हम देखेंगे छपाक अभियान
आगरा से #हम देखेंगे छपाक अभियान शुरू किया गया है, एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी दीपिका पादुकोण की मूवी का जेएनयू में पहुंचने के बाद विरोध किया जा रहा है, मूवी में एसिड डालने वाले युवक के नाम ने भी विवाद बढा दिया है। ऐसे में आगरा के शिरोज हैंगआउट की एसिड अटैक सर्वाइवर ने #हम देखेंगे छपाक अभियान चला रही हैं। आगरा कैफे की सर्वाइवर का कहना है कि मूवी का मकसद लोगों को तेजाब हमलों के खिलाफ जागरूक करना। फिल्म की अभिनेत्री दीपिका जेएनयू चलीं भी गईं तो क्या समाज तेजाब हमला करने वाले लोगों के समर्थन में खड़ा हो जाएगा। उनका कहना है कि फिल्म का विरोध करना एसिड अटैक अभियान का विरोध करना है।