आगरालीक्स.. वीडियो आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस का एसएस काॅलेज आफ एजूकेशन में छापा, लैब, काॅमन रूम, टायलेट में मिला अवैध दवाओं का जखीरा, टीम जांच में जुटी हुई है।
ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक का कहना है कि अभी जांच की जा रही हैए दवाएं कहां से आईं और किसके द्वारा दवाएं रखी गई हैंए इसकी जांच चल रही है।
गुरुवार को ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम ने एसएस काॅलेज आफ एजूकेशन ख्यासपुरा, न्यू आगरा में छापा माराए टीम को स्कूल में गल्र्स टायलेट से दवाओं का जखीरा मिला हैए टीम ने बडी मात्रा में कार्टन में रखी दवाएं जब्त की हैंए इसमें गुर्दा रोग से जुडी हुई दवाएं हैंए स्कूल में दवाएं कहां से आईं और किसके द्वारा स्कूल में दवाएं रखीं गईंए इसकी जांच की जा रही है। टीम पूछताछ कर रही है।
लैब और काॅमन रूम में मिला दवाओं का जखीरा
काॅलेज के काॅमन रूम और लैब में ड्रग डिपार्टमेंट को दवाओं का जखीरा मिला हैए कार्टन में दवा रखी हुई थीए टीम अभी जांच कर रही है।

आगरा गैंग के बाद पकडा जा चुका है जयपुरिया गैंग
आगरा से देश भर में नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही हैए पुलिस और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम आगरा गैंग के बाद जयपुरिया गैंग के सदस्यों को अरेस्ट कर चुकी हैए करोडों की अवैध दवाएं जब्त की जा चुकी हैं।