आगरालीक्स… आगरा में पुरानी तरह से तंबाकू मिलाकर गुटखा बनानी वाली बडी फैक्ट्री पकडी गई है, शहर के बीच में सालों से चल रही फैक्ट्री की एफएसडीए को भनक तक नहीं लगी। फैक्र्टी को सील करने के साथ ही करीब 10 लाख का गुटखा बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया है। साथ ही सात सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
आगरा में बुधवार शाम को एफएसडीए की टीम ने भारत सुपारी भंडार, कचौरा बाजार बेलनगंज में छापा मारा, फैक्ट्री के संचालक भरत कुमार द्वारा सुपारी का लाइसेंस लेकर फैक्ट्री में गुटखा तैयार कराया जा रहा था। सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि फैक्ट्री में प्रतिबंधित तंबाकू मिश्रित केसरिया पान मसाला बनाया जा रहा था। इसे पुराने तरीके से पान मसाले में तंबाकू मिलाकर तैयार किया जा रहा था। सुपारी, केसरिया मसाला और पिसी हुई तंबाकू सहित सात सैंपल लिए गए हैं। 10 लाख का पान मसाला और उसे बनाने में इस्तेमाल हो रही तंबाकू को सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी, पंकज वर्मा, गुंजन शर्मा, पूनम, जगवीर, निशिकांत, जितेंद्र, त्रिभुवन, अजीत आदि मौजूद रहे।
वीडियो
22 जून को अचार और पनीर कराया नष्ट
22 जून 2018 को आगरा में बडी कार्रवाई, अचार में बदबू, दही और पनीर में खटास आने पर नाले में फेंक दिए, 2300 लीटर तेल और रिफाइंड सील किया गया है। वहीं, 14 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
आगरा में शुक्रवार को एफएसडीए ने बडी कार्रवाई की, एफएसडीए की दो टीमों ने एक के बाद एक छापे मारे। डेयरी आकाश शास्त्रीपुरम में 16 किलोग्राम दही और 12 किलोग्राम पनीर खराब मिलने पर नष्ट करा दिया। लक्ष्मी फूड प्रोडक्टस से 1 5 क्विंटल खराब अचार को नष्ट कर दिया। साथ ही 486 सॉस की बोतल सील की गईं हैं। जिला अभिहीत अधिकारी श्वेता सेनी के निर्देशन में मारे गए छापे में गर्ग फूड मारुति स्टेट चौराहा से एक हजार लीटर सरसों का तेल और 179 किलोग्राम रिफाइंड तेल सील किया गया है। नेमीचंद अजय कुमार गर्ग से 105 किलोग्राम पाम रिफाइंड आॅयल और सोया रिफाइंड आॅयल जब्त किया गया है। टीम ने करीब दो लाख का सरसों का तेल और रिफाइंड आॅयल जब्त किया है।