आगरालीक्स ..आगरा में सिंधी आवाड़ी बोली मिठड़ी अवाणी बोली. जतिन के गीतों पर सिंधी समाज थिरकने लगा। जय झूलेलाल सेवा संगठन, कमला नगर द्वारा सूरसदन में आयोजित की गई हिक शाम सिंधियत जें नाम सांस्कृतिक संध्या
तालियों की गड़गड़ाहट और धमाकेदार म्यूजिक। झूलेलाल के भजनों पर झूमते श्रद्धालु। कुछ ऐसी ही थी आज की शाम जो सिंधियत के नाम थी। सिंधी रॉक स्ट़र जतिन उदासी के मंच पर आते ही सूरसदन में जय झूलेलाल के जयकारे लगने लगे। हां मा सिंधी आया सिंध मा आयो आया… सिंधी गीत पर जहां सिंधी समाज के लेगों को जतिन ने भावुक कर दिया वहीं सिंधी आवाड़ी बोली मिठड़ी अवाणी बोली… गीत पर हर दर्शक का मन झूम उठा।

खचाखच भरे सूरसदन प्रेक्षागृह में आज जय झूलेलाल सेवा संघठन, कमला नगर द्वारा सांस्कृतिक संध्या हिक शाम सिंधियत जें नाम का आयोजन किया गया। 25 वर्ष की उम्र में 21 देशों में अपनी प्रतिभा के जलबे बिखेर चुके जतिन के हर भजन पर म्यूजित के साथ दर्शकों की तालियां भी साथ और दाद दे रहीं थीं। पेरे पवन्दा से, कुछ चवन्दी सा, हां मा सिंधी आयां, सिंघ मा आयो आया, सिंघी अवाड़ी बोली, मिठड़ी अवाणी बोली जैसे भजनों का दर्शकों ने खूब तुत्फ लिया। वहीं भोपाल के कोमेडियन व एंकर मोहित और शिवानी ने न सिर्फ अपनी बातों से लोगों को गुदगुगाया बल्कि झूले झूले लाल मस्त कलन्दर…जैसे भजन भी प्रस्तुत किए। जतिन नागरानी ने भी सिंधी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्क्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना व झूलेलाल वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भगवान झूलेलाल जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से रोचीराम नागरानी, शंकरलाल दुलानी, सुन्दरलाल हरजानी, परमानन्द आतवानी, रमेश जंद कुकरेजा, भजनलाल प्रधान थे।
संगठन के इन सदस्यों की रही विशेष उपस्थिति
अध्यक्ष दीपक आतवानी, महामंत्री राजीव नागरानी, कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी, जितेन्द्र कुकरेजा, विकास दुल्हानी, जेठानन्द साघवानी, कपिल बलेजा, तरुण जुम्मानी, लक्की सावलानी, मनीष रामानी, गोविन्द बत्रा, रोहित वाधवानी, जितेन्द्र नागवानी, नितिन सुखेजा, विजय खत्री, विकास जेठवानी, तरुण हरजानी, योगेश मदनानी, विजय तलरेजा, किशोर कुन्दवानी, हरीश गिडवानी, कमल जुम्मानी, मनीष नागरानी, भारत चोइथवानी, प्रदीप रामत्री, मोन्टी पुरसनानी, विजय आतवानी, करन बुधरानी, तरुण रिजवानी, मोहित कपूर, किशोर मेहता, कमल कुन्दलानी आदि।
डांडिया की मस्ती में झूमे संगठन के सदस्य
आगरा। सांस्कृतिक संध्या का समापन धमाकेदार डांडिया की मस्ती के साथ हुआ। जिसमें संगठन के सदस्यों व उनके परिवारीजनों ने भाग लिया। मंच पर संगठन के सदस्य डांडिया पर झूम रहे थे तो दर्शक दीर्घा में समाज के लोग खुद को अपनी कुर्सी पर डांडिया करने से न रोक सके। दमादम मस्त कलन्दर… व जेखे लालण कयो प्यार, उहोहथ मथ करे… गीतों पर डांडिया का खूब लुत्फ उठाया