आगरालीक्स.. आगरा में कबाड के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, आग की लपटें तेज होती गईं। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
शनिवार को आगरा के छीपीटोला स्थित कबाड के गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गई। आस पास की दुकान और घरों से लोग बाहर निकल आए, कुछ ही देर में आग लपटें बेकाबू होती चली गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।