आगरालीक्स.. आगरा में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकला, संगत गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे सफाई करते हुए चल रही है, बैंड की धुनि पर संगत में जोश है। नगर कीर्तन केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माई थान के तत्वाधान में गुरुद्वारा माई थान से गुरुद्वारा बालूगंज तक पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा, इसमें आगरा के 31 गुरुद्वारा के साथ फिरोजाबाद,शिकोहाबाद, भरतपुर, टुंडला,अलीगढ़,एवं मथुरा से कीर्तन जत्थे आएंगे जो नगर कीर्तन मार्ग को भक्ति रस में डुबोएं । नगर कीर्तन मार्ग पर विशाल तोरण द्वार बनाए गए हैं।
यहां किया गया रूट डायवर्ट
सुबह 9. 30 बजे से दोपहर एक बजे तक बसंत टॉकीज, मंडी शहीद खां मंदिर तिराहा, सेंट पीटर्स कॉलेज तिराहा, एमडी जैन तिराहा से माईथान घटिया आजम खां तक कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
12 .30 से शाम चार बजे तक पफव्वारा चौराहा, पीपल गेट, रावतपाडा तक कोई भी वाहन नहीं जाएगा
शाम चार बजे से छह बजे तक सदर भटटी चौराहा, हींग की मंडी, कलक्ट्रेट तक कोई वाहन नहीं जाएगा
शाम चार से रात आठ बजे तक कलक्र्टेट तिराहा, एसबीआई बैंक तिराहा, सांई की तकिया, प्रतापपुरा, क्लब चौराहे तक वाहन नहीं जा सकेंगे