कोलकातालीक्स… वीडियो होटल में आग लगने से 14 की मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे कूंदे लोग, कई घायल। अहमदाबाद के अपार्टमेंट में लगी आग। ( Video News: 14 died after Fire break out in hotel in Kolkata)
पश्चिमी बंगाल के कोलकाता के मेचुआपटटी क्षेत्र के ऋतुराज होटल में मंगलवार रात आठ बजे आग लग गई, आग की लपटों के बीच से होटल से लोगों ने बाहर निकलने के प्रयास किए। होटल सकरी गलियों में होने के कारण बचाव कार्य में भी समस्या आई, वहीं आग की लपटें तेज होने पर लोग जान बचाने के लिए चीखते रहे।
होटल की चौथी मंजिल से नीचे कूंदे लोग
आग की लपटों के बीच होटल की चौथी मंजिल से भी कई लोग नीचे कूंदे, उन्हें लोगों ने किसी तरह से बचाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा के अनुसार, हादसे में 14 की मौत हुई है। दमकल की गई गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।