मथुरालीक्स…मथुरा में तीन आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची पर किया हमला. एक ने बाल पकड़कर खींचा तो दो ने नोंचा. राहगीरों ने बचाई जान…देखें वीडियो
मथुरा से 8 साल की बच्ची पर कुत्तों के हमले का वीडियो सामने आया है. तीन कुत्तों ने 8साल की एक बच्ची पर अचानक हमला बोल दिया. एक कुत्ते ने बाल पकड़कर बच्ची को खींचा तो दो उसे नोंचते रहे. राहगीरों ने दौड़कर बच्ची को कुत्तों से बचाया. कुत्तों के हमले से बच्ची घायल हो गई है.थाना जैंत के गांव तेहरा में रहने वाली 8 साल की सृष्टि पुत्री उमेश अपने घर जा रही थी. अचानक पीछे से आए तीन कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया. कुत्तों के काटने से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई हे. राहगीरों ने बच्ची को कुत्तों से बचाया. परिजन बच्ची को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे. सूचना पर जैंत पुलिस भी मौके पर आ गई और मामले की जानकारी ली.