आगरालीक्स…आगरा की नई मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने संभाला चार्ज. मंडल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर क्या है इनका कहना—देखें वीडियो…
आगरा की नई मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आज चार्ज संभाल लिया है. सर्किंट हाउस पहुंचकर उन्होंने आगरा के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और मंडल के सभी जिलों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. बता दें कि पांच दिन हले आगरा मंडल के मंडलायुक्त अमित गुप्ता का तबादला हो गया है. उन्हें कानपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है जबकि नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी को आगरा का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है.
सर्किंट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग अटैंट होने के बाद उन्होंने पत्रकारों को भी संबोधित किया. नई मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि आगरा मंडल के सभी जिलों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली गई है और सभी को समय पर पूरा करने के बारे में बातचीत की गई है. उन्होंने बताया कि प्रशासन, पुलिस, प्राधिकरण और नगर निगम के सहयोग से ही विकास कार्य पूरे होंगे. सभी को आपस में सहयोग कर जिलों में चल रहे विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा.