हाथरसलीक्स…. हाथरस भगदड़ में मुख्य आरोपी सेवादार देव प्रकाश मधुकर से सत्संग की व्यवस्थाओं के लिए फंडिंग कराने वालों के बारे में पूछताछ, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की भी मदद। तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति ने घटनास्थ देखा।
( Video News Hathras Stampede : :List of donors complied, Members of Judicial inquiry commission reaches Hathras)
हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी, पुलिस ने मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार रात को एसटीएफ ने देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल का मीडिया से कहना है कि देव प्रकाश मधुकर से दानदाताओं के बारे में पता किया जा रहा है। सत्संग के लिए कहां से फंडिंग हो रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आयकर विभाग से भी पत्राचार किया जाएगा।
न्यायिक जांच समिति पहुंची हाथरस
इस मामले की जांच के लिए रिटायर जज ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए हाथरस पहुंची, कमेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।