अयोध्यालीक्स… राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित होंगी 25 मूर्तियां। राम दरवार व सप्तमंडपम बनेगा। 211 फीट ऊंचा होगा धर्मध्वज।

परकोटा में होंगे छह मंदिर
राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में परिसर में गोस्वामी तुलसीदास व भगवान कूर्मनारायण के भी मंदिर बनाए जाने पर सहमति बनी है। इसके अलावा परकोटा में छह मंदिर, राम दरबार व सप्तमंडपम में सात मंदिरों की स्थापना की जाएगी। सभी पर काम शुरू भी हो चुका है।
रामजन्मभूमि में 211 फीट ऊंची धर्मध्वज
राममंदिर निर्माण के साथ शिखर पर स्थापित होने वाले कलश व धर्मध्वज को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर में 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज लहराएगी।
धर्मध्वज दंड अहमदाबाद में हुए निर्मित
इसके लिए विशेष धर्मध्वज दंड अहमदाबाद से निर्मित होकर आया है। तेज आंधी व तूफान में धर्मध्वज इधर-उधर न हिले, इसको लेकर इंजीनियर खास संरचना कर रहे हैं। यह धर्मध्वज अहमदाबाद की अंबिका इंजीनियरिंग कंपनी में बनकर तैयार हुआ है।
पीतल से बना है स्तंभ
कंपनी करीब आठ दशक से शास्त्रों के अनुसार धर्मध्वज दंड बनाती आ रही है। पूरी तरह पीतल से बना यह स्तंभ 44 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 95 इंच है। वजन 55 क्विंटल है। इसके अलावा 20-20 फीट लंबे छह धर्मध्वज दंड और आए हैं।
राममंदिर निर्माण समिति की बैठक चंपत राय ने की
निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अस्वस्थ होने के कारण बैठक की अध्यक्षता श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की।