आगरालीक्स…पीएम मोदी द्वारा आगरा के सिविल एन्क्लेव के शिलान्यास से पहले बिगड़े विधायक. मंच से कही ऐसी बात कि वीडियो हो रहा वायरल…
आगरा के सिविल एंक्लेव का शिलान्यास आज हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से आगरा के सिविल एंक्लेव का वर्चुअल शिलान्यास किया है. आगरा में इसको लेकर धनौली के पास आगरा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सहित विधायक और मेयर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
लेकिन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल उस समय बिगड़ गए जब वे मंच पर आए. मंच पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि आगरा हवाई अड्डे का शिलान्यास हो रहा है और मुझे मामूली स्थान दिया गया है. संबोधन शुरू होते ही वह मंच संचालक पर गुस्सा होते दिखे. उन्हें सिर्फ दो मिनट बोलने का समय दिया गया था. इस पर वह संचालक पर बिफर पड़े. अब इसका वीडियो भी सामने आया है जो कि वायरल हो रहा है.