Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: PM Modi laid the foundation stone of Civil Enclave of Agra. Civil enclave will be ready in two years…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: PM Modi laid the foundation stone of Civil Enclave of Agra. Civil enclave will be ready in two years…#agranews

287

आगरालीक्स…आगरा के सिविल एन्क्लेव का पीएम मोदी ने किया​ शिलान्यास. दो साल में बनकर तैयार होगा सिविल एन्क्लेव..कई महानगरों के लिए सीधे मिलेगी फ्लाइट…जानिए और क्या—क्या होगा खास

वाराणसी से आज पीएम मोदी ने आगरा के सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास कर दिया है. वर्चुअल तरीके से हुए इस शिलान्यास कार्यक्रम में आगरा के धनौली में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद राजकुमार चाहार मौजूद रहे. जनवरी 2025 तक नए सिविल एन्क्लेव का काम शुरू हो जाएगा.

आगरा में देश विदेश से पर्यटक आते हैं अभी उनके लिए नियमित हवाई उड़ान की सुविधा नहीं है. खेरिया एयरपोर्ट पर सीमित उड़ान आती हैं ऐसे में आगरा में नए सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है. 34346 वर्ग मीटर जमीन पर सदर तहसील के बल्हैरा, धनौली और अभयपुरा में सिविल एन्क्लेव बनेगा. इससे यहां नौ विमान खड़े हो सकेंगे, फ्लाइट की लेडिंग और टेकआफ खेरिया एयरपोर्ट से ही होगा.

2027 तक काम होगा पूरा 1400 यात्रियों की होगी क्षमता
अभी खेरिया एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए फ्लाइट है, अभी हाल ही में शुरू हुई आगरा हैदराबाद फ्लाइट में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है कई और शहरों के लिए भी आगरा से फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है. इसे देखते हुए आगरा में 1400 यात्रियों की क्षमता वाले सिविल एन्क्लेव का निर्माण शुरू किया जा रहा है. इसमें 350 कार की पार्किंग, 25 वीआईपी वाहन और पांच बस की पार्किंग होगी. 2027 तक काम पूरा होगा.

सिविल एन्क्लेव का पहला चरण
1400 यात्रियों की क्षमता के लिए 34346 वर्ग मीटर में विकसित किया जाएगा
350 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी, 25 कारें वीआईपी कार की व्यवस्था होगी
5 बसें पार्किंग में एक बार में खड़ी हो सकेंगी
32 चेकइन प्वाइंट, छह एक्केलेटर ​टर्मिनल
04 एयरोब्रिज के जरिए टर्मिनल तक यात्री जाएंगे
2 कन्वेयर बेल्ट, इसमें से एक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए होगा

दूसरे चरण में ये कार्य होंगे
92.50 एकड़ में विस्तार होगा, इसमें 800 मीटर रनवे का विस्तार किया जाएगा
बोइंग 747 और एयरबस 320 खड़े हो सकेंगे
कैट 2 श्रेणी की नाइट लैंडिंग सुविधा होगी
365 मीटर लंबा और 88 मीटर चौड़ा एप्रन बनेगा
09 विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!