Monday , 20 April 2026
Home आगरा Video News: Mysterious temple of Shiva, Moteshwar Mahadev, is built on the banks of Yamuna in Agra….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: Mysterious temple of Shiva, Moteshwar Mahadev, is built on the banks of Yamuna in Agra….#agranews

326

आगरालीक्स…आगरा में मोटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने गए हैं आप…जंगल में यमुना किनारे बना है शिव का यह रहस्यमयी मंदिर. इस मंदिर के बारे में पूरी जानकारी जानें और करने जाएं दर्शन…

आगरा शिव नगरी है. शिव का धाम है. यहां के चारों कोनों में भगवान शिव के प्राचीनतम मंदिर कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव और पृथ्वीनाथ महादेव स्थापित हैं. बीच मध्य में रावली महादेव और श्री मनकामेश्वर महादेव विराजमान हैं. आगरा के ही बटेश्वर में शिव का तीर्थ है. जहां ​101 शिव मंदिरों की श्रृंखला है. लेकिन आगरा में शिव का एक और प्राचीन मंदिर है ‘मोटेश्वर महादेव’. इस चमत्कारिक मंदिर के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है लेकिन जिसे इसके बारे में जानकारी है, वो यहां दर्शन करने जरूर जाता है.

सावन का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में मोटेश्वर महादेव मंदिर के बारे में हम आपको बता रहे हैं. आगरा सिकंदरा से जब आप कैलाश मंदिर की तरफ जाएंगे तो कैलाश मंदिर से ठीक बायीं ओर जंगलों में एक रास्ता जाता है. यह रास्ता आपको सीधे मोटेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा देगा. पग​डंडियों, कच्चे रास्ते से गुजर कर जाना पड़ेगा. यमुना के तट पर ही यह मोटा महादेव मंदिर स्थित है.

कार्तिकेय ने की थी स्थापना
मोटेश्वर महादेव मंदिर के बारे में प्रचलित है कि भगवान शिव के बड़े पुत्र कार्तिकेय ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी. जंगलों में यमुना किनारे यह शिवलिंग आज भी उसी रूप में विराजमान है. यहां चारों तरफ आपको अंदर से सुकून देने वाली शांति मिलेगी.

इस मंदिर से जुड़े हैं ये किस्से
मोटेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी कई रहस्यमयी कहानियां हैं. मान्यता है कि अगर कोई भक्त साफ मन से मोटेश्वर महादेव की पिंडी को अपनी दोनों बांहों में पूरी तरह से भर लेता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!