आगरालीक्स…मथुरा में बड़ी घटना. एक साल पहले बनी पानी की टंकी धराशाई हुई. मलबे में दबकर कई लोग घायल.. डीएम, एसएसपी भी मौके पर. देखें वीडियो
आगरा मंडल के मथुरा जिले में बड़ा हादसा होने की सूचना आई है. बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गंगाजल परियोजना के तहत बना ओवरहेड टैंक धराशाई हो गया है. यह टंकी एक वर्ष पहले ही बनाई गई थी. इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने और घायल होनेकी सूचना पुलिस को मिली है. सूचना पर डीएम तथा एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने मौके का जायजा लिया है. घटना कृष्ण विहार कॉलोनी स्थित पार्क की है. पार्क के पास आसपास के मकानों में भी टंकी का मलबा गिरा है. वहीं टंकी का पानी घरों में घुस गया है.