आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम कर्मचारियों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के गोविंद पाराशर को दौडा दौडा कर पीटा, इसके बाद एमजी रोड पर जाम लगा दिया, गोविंद पराशर को जेल भेज दिया है। इसके बाद ही नगर निगम के कर्मचारी काम पर लौटे।
आगरा में गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के गोविंद पराशर कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुंचे थे। वे यहां धांधुपुरा ताजगंज में जमीन के विवाद के मामले में पहुंचे थे, आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के साथ अभद्रता कर दी और कार्यालय में तोडपफोड कर दी, इसकी सूचना पर नगर निगम के कर्मचारी पहुंच गए।
दौडा दौडा कर पीटे राष्ट्रीय बजरंग के कार्यकर्ता
सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला से अभद्रता की जानकारी होने के बाद नगर निगम कर्मचारी पहुंच गए, उन्होंने नगर निगम में राष्ट्रीय बजरंद दल के गोविंद पाराशर के साथ मारपीट की, पुलिस उसे बचाकर नगर निगम से बाहर ले आई, नगर निगम के सामने एमजी रोड पर नगर निगम कर्मचारियों ने एमजी रोड पर गोविंद पाराशर को दौडा दौडा कर पीटा।
महिलाओं से अभद्रता
राष्ट्रीय बजरंद दल के कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल थी, आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों ने महिलाओं से धक्का मुक्की की।
एमजी रोड पर लगाया जाम, जेल भेजा गया गोविंद पाराशर
इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने एमजी रोड पर क्रेन और बल्ली लगाकर जाम लगा दिया, करीब दो घंटे तक एमजी रोड पर जाम से संजय प्लेस सहित अन्य रास्तों पर जाम लग गया। इसके बाद जाम खुला। वहीं, पुलिस ने गोविंद पाराशर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी काम पर लौटे।