Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Video Update : Constable Priyanka Mishra resign after negative comments on her Instagram Video in Agra#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video Update : Constable Priyanka Mishra resign after negative comments on her Instagram Video in Agra#agranews

174

आगरालीक्स…(2 September 2021 Agra News) आगरा में इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर के साथ वीडियो अपलोड कर सुर्खियों में आई कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी को सौंपा इस्तीफा, लोगों के निगेटिव कमेंट से परेशान सिपाही। एसएसपी ने इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है।

चौंकाने वाला फैसला लिया
इंस्टाग्राम पर वर्दी के साथ वीडियो अपलोड करके रातों—रात सुर्खियों में आई लेडी कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए एसएसपी आगरा को अपना इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अचानक लिए गए इस फैसले की वजह उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर आने वाले कमेंट्स हैं. वीडियो वायरल होने के बाद तेजी से उनके फॉलोवर्स तो बढ़े लेकिन इसके बाद आने वाले कमेंट्स से वो इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने एसएसपी को अपना इस्तीफा ही सौंप दिया. हालांकि बताया जाता है कि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. एसएसपी इस मामले में प्रियंका मिश्रा के परिजनों से बात करेंगे और इस पर जांच करा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/CTTdsEoqEv5/?utm_source=ig_web_copy_link

इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो
सिपाली प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पर अपलोड कर कहा कि आप यह समझते हैं कि वीडियो अपलोड कर मैंने बहुत बडा अपराध किया है तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं, प्लीज आप मुझे ट्रोल न करें।

वीडिया वायरल होने पर किया था लाइन हाजिर
बता दें कि कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा पिछले साल ही पुलिस कांस्टैबल बनी थीं. वे इस समय आगरा के एमएम गेट थाने में तैनात थीं. प्रियंका का अपना इंस्टाग्राम पर एक एकाउंट है जिस पर वो अपने वीडियो अपलोड करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने रिवाल्वर हाथ में लेकर और वर्दी के साथ एक वीडियो अपलोड किया. ये वीडियो अपलोड होते ही रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया जिसके बाद एसएसपी मुनिराज जी ने उन्हें 24 अगस्त को लाइन हाजिर कर दिया. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा ये वीडियो हटा दिया लेकिन उनका वीडियो अन्य प्लेटफार्म पर धड़ाधड़ चलने लगा.

12 हजार फॉलोवर्स बढ़ गए
रातों रात वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा के फालोवर्स तेजी से बढ़ने लगे. वायरल वीडियो से पहले उनके फालेवर्स 3700 के आसपास थे जो कि कुछ दिनों बाद ही करीब 16 हजार तक पहुंच गए. इंटरनेट मीडिया पर सनसनी बनी कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा की मुसीबतें त​ब बढ़ने लगीं जब उनके पास नकारात्मक कमेंट्स ज्यादा आने लगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन कमेंट्स से परेशान होकर ही उन्होंने अपना ये इस्तीफा एसएसपी को दिया है. एसएसपी इस मामले की जांच करा रहे हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!