आगरालीक्स ..आगरा के खंदारी चौराहे पर कार सवारों ने रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दी, इससे दहशत फैल गई। इस मामले में पांच नामजद सहित 10 के खिलाफ तहरीर दी है।
आगरा के खंदारी चौराहे पर केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर परी रेस्टोरेंट है, बुधवार पौने सात बजे खंदारी पुल के नीचे पुलिस चेकिंग कर रही थी, बाजार में लोगों की आवाजाही थी, इसी दौरान रेस्टोरेंट के सामने एक कार रुकी। कार सवारों ने परी रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर दी, एक के बाद एक कई फायर होने से लोग दहशत में आ गए, कार सवार फायरिंग कर फरार हो गए।
पांच लोग किए नामजद
मारुति एस्टेट निवासी शिव कुमार लवानियां का यह रेस्टोरेंट है, इसे उनका भांजा शिवम चलाता है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।