आगरालीक्स..आगरा में वाटरवर्क्स पर यमुना में निर्माणाधीन तीसरे पुल के तीन पिलर सहित बडा हिस्सा गिरने के बाद जवाहर पुल बंद कर दिया है। वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। वहीं, अंबेडकर पुल और स्ट्रेची पुल पर वन वे कर दिया गया है। इससे लोगों को रामबाग से यमुना किनारा और वाटर वक्र्स तक आने के लिए अंबेडकर पुल से होहर आना पडेगा। वहीं, भारी वाहनों का यमुना एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड से होकर जाना पडेगा।
सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत आगरा में वाटरवर्क्स पर 360 करोड़ से जवाहर पुल और नए पुल के बीच तीसरा पुल बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण 2016 से ओरिएंटल कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। मंगलवार दोपहर में पुल के रामबाग की तरफ के हिस्से के तीन कट्टर पिलर भरभरा कर गिर गए। तेज आवाज और पिलर के गिरने से जवाहर पुल व नए पुल से जा रहे लोग दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि जवाहर पुल तो नहीं गिर गया है। पिलर गिरने से अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग पहुच गए। पिलर के नीचे काम कर रहे लोगों के दबे होने की आशंका से लोग दहशत में रहे, लेकिन जिस समय पिलर गिरे, उस समय कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा था।
एनएचएआई के ज्वाइंट एजीएम लक्ष्मी नारायण रेड्डी ने मीडिया को बताया कि कट्टर पिलर की बेयरिंग का काम चल रहा था, लंच होने के कारण कोई कर्मचारी नहीं था। इसी दौरान 3 पिलर गिर गए लेकिन कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
जवाहर पुल पूरी तरह से बंद

पुलिस अधीक्षक यातायात ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि नेशनल हाईवे दो पर यमुना पर जवाहर पुल के मथुरा निर्माणाधीन पुल के गार्डर गिरने से रामबाग से वाटरवर्क्स, मथुरा की तरफ जाने वाला पुल पूरी तरह से बंद कर दिया है। जवाहर पुल से भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहन और पैदल भी यात्री नहीं जा सकेंगे।
ये किया गया रूड डायवर्जन
रामबाग से वाहन अंबेडकर पुल होते हुए यमुना किनार आ सकेंगे, अंबेडकर पुल के यातायात को वन वे कर दिया गया है
ईदगाह बस स्टैंड से चलने वाली बस यमुना किनार होते हुए अंबेडकर पुल से होकर नहीं जाएंगी, यह इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगी
स्ट्रेची पुल को भी वन वे कर दिया है, इस पुल से हल्के वाहन एत्माउददौला की तरफ से छत्ता की तरफ जा सकेंगे।
फीरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन छलेसर से यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली के लिए जाएगा,
अलीगढ हाथरस से आने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहन खंदौली से एक्सप्रेस वे होते हुए जाएंगे, इन्हें शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा
कानपुर से आने वाले भारी वाहन जयपुर, ग्वालियर, भरतपुर जाना चाहते हैं तो इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगे
फतेहाबाद रोड से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा