आगरालीक्स.. आगरा में सीएनजी पंप बंद कर दिए गए हैं, इससे वाहनों को सीएनजी नहीं मिल रही है, स्कूल वैन से लेकर कार चालकों को परेशानी हो रही है। गेल इंडिया से एनएचएआइ ने दोपहर दो बजे तक मरम्मत का समय मांगा है, जिसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकेगी. आगरा में मंगलवार को वाटर वर्क्स पर यमुना पर बन रहे तीसरे पुल के तीन कटर पिलर गिर गए थे, ये तीनों गर्डर सीएनजी और पीएनजी सप्लाई करने वाली गेल इंडिया की पाइप लाइन पर लटक गए हैं। सुरक्षा के मददेनजर सीएनजी की सप्लाई बंद कर दी गई। सीएनजी पंप बंद होने से शाम से सीएनजी वाहन चालक परेशान हैं.

बुधवार सुबह स्कूल वैन में भी समस्या आई, सीएनजी नहीं मिलने से स्कूल वैन नहीं आ सकी, तमाम स्कूल बस भी सीएनजी से चलती हैं, इसमें भी समस्या आ रही है।
पीएनजी पर संकट
शहर में 15 हजार घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति होती है। इससे दयालबाग, विजय नगर, गांधी नगर, रिंग रोड, ताजनगरी फेस-1, 2, कमला नगर, महर्षिपुरम आदि कॉलोनियों में सप्लाई है। लाइन प्रभावित होने से गेल की आपूर्ति सुरक्षा मानकों से बंद कर दी गई है। ऐसे में पाइप लाइन में जो गैस बची है, उसकी सप्लाई जारी है। वहीं ग्रीन गैस ने पीएनजी के लिए स्टोर किया है, जिससे मुश्किल की स्थिति नहीं बने
गेल इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआइ ने दोपहर दो बजे तक मरम्मत कराने के लिए आश्वस्त किया है। मरम्मत के तुरंत बाद लाइन चेक करा कर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
जवाहर पुल पूरी तरह से बंद
पुलिस अधीक्षक यातायात ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि नेशनल हाईवे दो पर यमुना पर जवाहर पुल के मथुरा निर्माणाधीन पुल के गार्डर गिरने से रामबाग से वाटरवर्क्स, मथुरा की तरफ जाने वाला पुल पूरी तरह से बंद कर दिया है। जवाहर पुल से भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहन और पैदल भी यात्री नहीं जा सकेंगे।
ये किया गया रूड डायवर्जन
रामबाग से वाहन अंबेडकर पुल होते हुए यमुना किनार आ सकेंगे, अंबेडकर पुल के यातायात को वन वे कर दिया गया है
ईदगाह बस स्टैंड से चलने वाली बस यमुना किनार होते हुए अंबेडकर पुल से होकर नहीं जाएंगी, यह इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगी
स्ट्रेची पुल को भी वन वे कर दिया है, इस पुल से हल्के वाहन एत्माउददौला की तरफ से छत्ता की तरफ जा सकेंगे।
फीरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन छलेसर से यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली के लिए जाएगा,
अलीगढ हाथरस से आने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहन खंदौली से एक्सप्रेस वे होते हुए जाएंगे, इन्हें शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा
कानपुर से आने वाले भारी वाहन जयपुर, ग्वालियर, भरतपुर जाना चाहते हैं तो इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगे
फतेहाबाद रोड से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा