नईदिल्लीलीक्स… अमेरिका में आज का दिन इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थरों ने अमेरिकी संसद भवन परिसर को युद्ध के मैदान के रूप में बदल दिया। वहां सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुईं। वाशिंगटन में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। ट्रंप के फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट सीज कर दिए गए हैं।
महिला समेत चार की मौत
स्थिति गंभीर होने पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। अब तक एक महिला समेत चार लोगों के मारे जान की खबर मिली है। इस घटना की अमेरिका और अन्य देशों ने निंदा की है।
केपिटल हिल पर धावा बोला
घटना उस समय हुई जब केपिटल हिल में इलेक्ट्रोरल कालेज की प्रकिया चल रही थी। यानी जो बाइडेन को राष्ट्रपति बनाए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान हजारों ट्रंप समर्थकों ने वाशिंगटन मार्च निकाला और केपिटल हिल पर धावा बोल दिया। ट्रंप के हिंसक समर्थकों ने केपिटल हिल में तोड़फोड़ करने के साथ ही सभी सीनेटरों को बाहर निकाल दिया और इमारत पर कब्जा कर लिया। ट्रंप समर्थक ट्रंप को सत्ता में बनाये रखने और दोबारा वोटो की गिनती किए जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि ट्रंप समर्थकों के मार्च को देखे हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े
पुलिस को उस समय लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने को बाध्य होना पड़ा, जब ट्रंप समर्थक पूरी तरह बेकाबू हो गया। इस घटना की दुनिया भर के नेताओ ने निंदा की ह तथा अमेरिका में गृहयुद्ध की आशंका व्यक्त की है।