नईदिल्लीलीक्स ( 10 April ) ।पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान हिंसा भड़कने से चार लोगों की मौत हो गई।
दोनों ओर से बम फेंके गए
घटना कूच बिहार के जोरापकरी गांव की है, जहां सीताकुची विधानसभा सीट के लिए मतदान केंद्र के बाहर भाजपा औऱ टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से बम फेंके जाने लगे। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
हिंसक कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ की ओर फायरिंग की गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। चुनाव आयोग ने घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओऱ टीएमसी ने इस हिंसा में पांच लोगों के मारे जाने की बात कही है।