आगरालीक्स…कार से ठेल टकराने पर एक यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर ने गुस्से में फल उठाकर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिए…वीडियो देखें…सोशल मीडिया पर वायरल
भोपाल का है वायरल वीडियो
भोपाल से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आपको गुस्सा आ सकता है. एक महिला फल बेचने निकले एक ठेल वाले के ठेल से फल उठाकर सड़कों पर फेंक रही है. महिला इतने गुस्से में थी कि एक के बाद एक वो कई सारे फल सड़क पर फेंक दिए. फल वाले का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी ठेल महिला के कार से जरा सी टकरा गई. जिसके बाद महिला गुस्से में आ गई और उसने ये हरकत की है. इस मामले को भोपाल के कलक्टर ने भी संज्ञान में लिया है और आवश्यक जांच कर कार्रवाई के लिए भी कहा है.
महिला एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर
मामला भोपाल के पिपलानी क्षेत्र स्थित अयोध्या नगर इलाके का है. सुबह सुबह यहां एक फल वाला अपनी ठेल लेकर घूम रहा था. इस दौरान उसकी ठेल वहां खड़ी एक कार से टच हो जाती है. यह कार एक महिला प्रोफेसर की है. ठेल कार से टच होने पर महिला प्रोफेसर इतनी गुस्सा में आ जाती है कि वो फल वाले के सारे फल उठाकर सड़क पर फेंकना शुरू कर देती है और गुस्से में फल वाले को लताड़ भी लगा रही है. महिला भोपाल की एक टॉप यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बताई जा रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कलेक्टर ने महिला प्रोफेसर और ठेल वाले का पता लगाने के निर्देश दिए हैं.