आगरालीक्स…(11 January 2022 Agra News) आगरा में कोहरा छाने की संभावना. अगले चार से पांच दिन गलनभरी सर्दी पड़ेगी. जानिए आज का तापमान और आने वाले दिनों का हाल
आगरा में गलनभरी सर्दी
आगरा में इस समय गलनभरी सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले चार से पांच दिन और गलनभरी सर्दी होने की संभावना जताई है. मंगलवार को धूप तो खिली लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण गलन का अहसास होता रहा. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है. मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान एक बार फिर से कम होने लगा है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा.

तापमान और होगा कम
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों शीतलहर और बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं आगरा में कोहरा भी छा सकता है.