आगरालीक्स.. किशोरी राधा रानी की संगीतमय लीलाओं का आनन्द 16 से 20 मार्च तक श्रद्धालू बरसाना में आयोजित श्री रामकथा में उठा सकेंगे। श्री चिन्मयानन्द बापू के मुखारबिन्द से श्री राम कथा- मानस श्री राधा का भक्तिपूर्ण वाचन विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, आगरा द्वारा कथा स्थल श्री सारा देवी अतिथि भवन बरसाना धाम में कराया जा रहा है। जहां श्रद्धालुओं के ठहरने व भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निशुल्क की गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2021 है।
वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन नें कथा के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी ट्रस्टी मयंक वैद्ध, मैनेजिंग ट्र्स्टी मुरारीलाल गोयल ने शहरवासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुमन गोयल ने राधाकृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बताया कि प्रतिदिन कथा से पूर्व 10-12 बजे तक यज्ञ सम्पन्न होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। पांच दिवसीय कथा में प्रतिदिन इच्छुक श्रद्धालुओं को बरसाना, धाम के दर्शन कराए जाएंगे । 16 मार्च को सुबह कलश यात्रा 10 बजे मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिल पर सुसज्जित कलश व पीत परिधान धारण कर शामिल होंगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा ट्रस्ट की आगरा शाखा द्वारा कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इसलिए आगरावासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के संरक्षक तीरथ कुशवाह, नंदकिशोर सुगंधी, प्रतीक बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, केएम सिंघल, हरिओम गोयल, विजय वर्मा, राकेश गुप्ता, डॉ. एसपी सिंह, महेश जौहरी, ऋषभ बंसल, उदयभान सिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे।