आगरालीक्स …आगरा में पर्यावरण संरक्षण का काम करने वालों को किया जा रहा सम्मानित। चिराग युथ फाउंडेशन द्वारा रविवार को मल्होत्रा नर्सिंग होम नालबंद पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें रेनबो हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नरेन्द्र मल्होत्रा और डॉ जयदीप मल्होत्रा को पर्यावरण जनक सम्मान से सम्मानित किया गया । डॉ मल्होत्रा ने अपने निवास पर विभिन्न प्रकार के कैक्टस, बोनज़ाई,गुलाब और भी विभिन्न प्रकार के पौधे को गमलो पर सुंदर चित्रकारी करके मिनिएचर गार्डन बनाये हुए है जिसका संरक्षण मल्होत्रा दम्पति दोनों मिलकर करते हैं । डॉ नरेन्द्र मल्होत्रा और डॉ जयदीप मल्होत्रा जी रेनबो हॉस्पिटल में अपने पेशेंट्स को एक पौधा भेंट करते हैं और कहते हैं इसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह ही करें और चिराग फाउंडेशन द्वारा शहर में चलाए जा रहे पर्यावरण के प्रति लोगों जागरूक करने के लिए सम्मान समारोह की तारीफ करी इससे शहर के अन्य लोगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और वो शहर में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए अपना योगदान देंगे । इस मौके पर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी,संस्था महामंत्री रोहित वडेरा, उपाध्यक्ष के.लाल.त्रिलोकानी,कोषाध्यक्ष वंदना सिंह,पर्यावरणविद चन्द्रशेखर शर्मा,वीरेंद्र सिंह मेदतवाल,किरन वडेरा,विनोद शर्मा,महेंद्र खण्डेलवाल,नरेंद्र कुमार मुख्य तौर पर मौजूद रहे ।