अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में कहीं तेज तो कहीं धीमा मतदान। जानिये अब तक किस क्षेत्र में कितने पड़ गए वोट।
कई बूथों पर ईवीएम खराब हुई
निकाय चुनाव के मतदान के दौरान सुबह कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें मिलीं, जिसे तुरंत ठीक करा दिया गया। दोपहर साढ़े 11 बजे तक 19 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
मतदान की स्थिति सुबह 11 बजे तक
हरदुआगंज में 26 फीसदी मतदान
हरदुआगंज नगर पंचायत में 26 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
चुनाव मैदान में प्रत्याशी
महापौर – 13
पार्षद – 471
नगर पालिका अध्यक्ष -21
सदस्य – 215
नगर पंचायत अध्यक्ष – 110
सदस्य – 768
कुल संख्या – 1598
जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका एवं 15 नगर पंचायतों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान हो रहा है।
जिले में 93 संवेदनशील मतदान केंद्र, 62 अति संवेदनशील केंद्र, 31 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र, 124 सामान्य मतदान केंद्र
जिले में बने हैं 59 सेक्टर, 34 जोन, नगर निगम में 736 मतदेय स्थलों पर 4405 ईवीएम से होगा मतदान, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतपत्र से हो रहा चुनाव।
मतदान शाम छह बजे तक होगा
मतगणना – 13 मई को सुबह सात बजे से अंतिम परिणाम घोषित होने तक
चुनाव में आरक्षण की स्थिति
1- नगर निगम – अनारक्षित
2- नगर पालिका अतरौली – पिछड़ा वर्ग
3- नगर पालिका खैर – अनारक्षित
4- नगर पंचायत गभाना – अनारक्षित
5-नगर पंचायत पिसावा – अनारक्षित
6- नगर पंचायत चंडौस – अनुसूचित जाति
7- नगर पंचायत विजयगढ़ – अनारक्षित
8- नगर पंचायत जलाली- पिछड़ा वर्ग
9- नगर पंचायत जवां-सिकंदरपुर- अनुसूचित जाति महिला
10- नगर पंचायत मडराक – अनुसूचित जाति
11- नगर पंचायत जट्टारी- अनारक्षित
12- नगर पंचायत बरौली – अनारक्षित
13- नगर पंचायत हरदुआगंज – अनारक्षित
14- नगर पंचायत इगलास – महिला
15- नगर पंचायत बेसवां – पिछड़ा वर्ग
16- नगर पंचायत कौड़ियागंज – पिछड़ा वर्ग
17- नगर पंचायत छर्रा – महिला
18- नगर पंचायत पिलखना – पिछड़ा वर्ग महिला