आगरालीक्स …आगरा में कार के रौंदने से स्प्रिंग फील्ड इंटर कालेज के दो छात्रों की मौत, चार गंभीर, हादसे का कारण आया सामने।

स्प्रिंग फील्ड इंटर कालेज, कुंडौल के छात्र सुबह फतेहाबाद रोड पर खड़े होकर अपनी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कार आई और छह बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में प्रजा पुत्री परमहंस उम्र 9वर्ष और अरविंद पुत्र रूपेश उम्र लगभग 7वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार बच्चे घायल हो गए हैं। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया।
हादसे का कारण आया सामने
हादसे के बाद कार सवारों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। एसीपी सौरभसिंह का कहना है कि कार मे सवार आकाश पुत्र सुभाष निवासी बाह को गिरफ्तार किया गया है। आकाश और उसके साथी बुधवार को आगरा में शादी में शामिल होने आए थे यहां से लौटे रहे थे, इनके नशे में होने की आशंका पर जांच कराई जा रही है।